आज दिनांक 14.11.2025 को मध्यान्ह 12ः00 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, कर अधीक्षकों के साथ बैठक आहूत की गयी।

 

बैठक में राजस्व वसूली एवं बड़े बकायेदारों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरूद्ध सिंह ने अवगत कराया कि इस वर्ष का लक्ष्य रू0 777 करोड़ है, जिसमें अब तक रू0 236 करोड़ की वसूली हो चुकी है एवं रेलवे पर सबसे ज्यादा रू 175 करोड़ बकाया है। रक्षा मंत्रालय से इस वर्ष राजस्व आया है।

महापौर ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लायी जाये, वित्तीय वर्ष में समाप्त होने में मात्र 04 माह ही शेष है। जीआईएस सर्वे के उपरान्त कितना टैक्स बढ़ा और संशोधन के उपरान्त कितना कम किया गया, इसकी सूचना वार्ड वाइज तैयार कर उपलब्ध कराये। प्रत्येक 15 दिन में राजस्व वसूली की सूचना उपलब्ध कराये। जिन लोगों ने अपने प्लाट मौरंग, गिट्टी व निर्माण सामग्री हेतु किराये पर दिये है, उनसे कामर्सियल टैक्स वसूला जाये। बड़े एवं सरकारी बकायेदारों से वसूली की तेजी लायी जाये। महापौर ने कहा कि जोन-1 क्षेत्र में गलियों में कई मंजिल के मकान बन गये है, उसका निरीक्षण कर निर्धारण किया जाये। सोसाइटी क्षेत्रों में नये मकानों पर कर निर्धारण कराया जाये। आईआईटी के आगे कई फ्लैट बन रहे है। उनका निरीक्षण कर कर निर्धारण कराया जाये।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त मो0 अवेश, जगदीश यादव, अनूप कुमार बाजपेयी, जोनल अधिकारी, जोन-2 विजय कुमार सिंह, जोन-3 धु्रव नारायण यादव, जोन-4 राजेश सिंह, जोन-5 अनुपम त्रिपाठी एवं कर अधीक्षक इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *