कानपुर
महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी ने नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की ऐतिहासिक जीत की सभी को बधाई दी गयी। इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया गया एवं पटाखें भी फोड़े गये। महापौर ने कहा कि यह सत्य की जीत है। बिहार के लोगों ने मोदी जी की सरकार पर अपना विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत से बहुत अधिक मत दिये है, जिससे भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को पूर्ण बहुमत से काफी ज्यादा विधानसभा की सीटे मिली है। महापौर ने स्वयं ढोल की थाप पर नृत्य कर खुशी मनायी।इस अवसर पार्षद नवीन पण्डित, पवन पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, आकर्ष बाजपेयी, अखिलेश वाजपेयी, राम नारायण, सुधीर यादव, इत्यादि उपस्थित रहे।
महापौर ने बिहार विधानसभा चुनाव पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 में गोविन्दगंज, पूर्वी चम्पारण विधानसभा में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहॉ पर भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार राजू तिवारी ने लगभग 23 हजार मतों से जीत दर्ज की है।
