सीपीआर से घायल के हृदय को पुन: संचालित किया जा सकता है – लखन शुक्ला

 

स्वर्णिम समय में सहायता दे कर बचाया जा सकता है जीवन-लखन शुक्ला

 

 

पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में पुलिस कमिश्नर महोदय के कार्यालय सभगार में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा यतायत माह के अवसर पर प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण पुलिस अधिकारी और पुलिस कांस्टेबल को दिया गया प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं मास्टर ट्रेनर रेड क्रॉस लखन शुक्ला द्वारा दिया गया ट्रेनिंग का शुभारम्भ रवींद्र कुमार डीसीपी यातायात एवं सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी आरके सफर ने किया प्रशिक्षण में लखन शुक्ला ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट या आपदा में घायल होता है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए जिसके लिए लुक लिसेन एंड फील पद्धति द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हैं प्रशिक्षण में सीपीआर द्वारा कृत्रिम श्वास देकर मरीज के जीवन को कैसे बचाये का डेमो दिया गया किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया श्री शुक्ला द्वारा सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया,अस्थि फक्चर के समय सपोर्ट देकर बंधेज लगाना,तिकोनी पट्टी के द्वारा जीवन बचाने के तरीके बताए साथ ही टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का लाइव डेमो दिया गया, इस दौरान कांस्टेबल टीम द्वारा कंबल का स्ट्रेचर बनाकर घायलो को लेने का डेमो दिया गया बोरी से स्ट्रेचर बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *