हफ्तों से पुलिस को चकमा दे रहे वारंटी अभियुक्त को पुलिस घर के पास दबोचा

 

कानपुर ,

 

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चोरी छिन्नती पर और अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के लगातार मॉनिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण वी वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14 नवंबर 2025 को सुबह 6:18 थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर मुकदमा नंबर 1456/20 आख्या संख्या 601/19 धारा 380 , 411 पर मुकदमा थाना जीआरपी पंजीकृत है , कानपुर सेंट्रल में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज से प्राप्त एनबीडब्लू के ऑर्डर पर एक वारंटी अभियुक्त जिसका नाम अनिल चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बनारसी चौरसिया उर्फ रामसूरत निवासी 502 कुमार मंडी 18 रेल बाजार में निवास कर रहा था जो लगातार काफी समय से फरार चल रहा था उसकी तलाश में कई बार पुलिस ने घर में दाबिश दी लेकिन वह मौके पर फरार मिला आज सुबह 6:15 बजे के लगभग उसको उसके घर के पास में आवश्यक बल प्रयोग कर दबोचा गया जिसके ऊपर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी ,उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह प्रभारी चौकी पनकी , उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल विशाल सिंह , हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार , कांस्टेबल विजय सिंह , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *