कानपुर
कानपुर केस्को अपने बाकायदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करवाने के लिए बिजली बिल राहत योजना 2025=26 लॉन्च कर रहा है। बिजली बिल राहत योजना की जानकारी केस्को एचडी सैमुअल पॉल ने प्रेस वार्ता कर दी इस दौरान एमडी ने बताया कि राहत योजना तीन चरणों में होगी। 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पहले चरण होगा। जिसमें उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा छूट मिलेगी। वहीं 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दूसरा चरण और 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तीसरा चरण होगा। पंजीकरण धनराशि उपभोक्ताओं को 2 हजार रुपए देनी होगी जो उनके भुगतान में कट जाएगी। योजना में कमर्शियल 1 किलोवाट घरेलू 1 किलो वाट से 2 किलो वाट और चोरी प्रकरण के उपभोक्ता छूठ का लाभ पा सकते हैं। वही केस्को एमडी ने बताया कि 1345 चोरी के प्रकरण में एफआईआर दर्ज हुई है। 6 हजार 22 प्रकरण शेष बचे हैं। केस्को के लगभग साढ़े 7 लाख उपभोक्ता है और इस बार इस योजना के तहत 68.84 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। केस्को अपने 72 कैश काउंटर और 8 सेंट्ररो से उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ पहुंचने को तैयार है। उपभोक्ताओं के साथ ही कैश को अपने कर्मचारियों को भी उत्तम प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन धनराशि से सम्मानित करे
