*25वीं अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट कानपुर नगर ग्राउण्ड में सकुशल सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का समापन श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर महोदय के द्वारा किया गया।*
इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर महोदय श्री वी0के0 सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स महोदय श्री आनन्द कुमार ओझा, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम महोदय श्री सुभाष चन्द्र मिश्र एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय महोदय श्री चन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच जनपद कमि० कानपुर नगर व जनपद कानपुर देहात की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद कानपुर देहात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कानपुर देहात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आलआउट होकर कुल 127 रन बनाये। जवाब में जनपद कमि० कानपुर नगर की टीम ने निधारित 19.5 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल मैच में जीत हासिल की। कमि० कानपुर नगर की टीम से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडी चैतन्य गहलोत ने 57 बाल खेलकर 55 रन व 5 विकेट प्राप्त कर “मैन ऑफ द मैच” रहें। मैच जीत कर जनपद कानपुर नगर की टीम ने चल वैजयंती पर कब्जा किया।
1. प्रतियोगिता में सबसे श्रेष्ठ बल्लेबाज-चैतन्य गहलोत (कमि० कानपुर नगर)
2. प्रतियोगता में सबसे श्रेष्ठ गेंदबाज अरूणेन्द्र कुमार (कमि० कानपुर नगर)
3. प्रतियोगता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट चैतन्य गहलोत (कमि० कानपुर नगर)
