*पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय ने थाना रेलबाजार का औचक निरीक्षण किया।*
दिनांक-15.11.2025 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्याल) श्री विनोद कुमार सिंह महोदय द्वारा थाना रेलबाजार पहुंचकर थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा *कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क व सीसीटीएनएस* को देखा गया एवं लम्बित विवेचनाओं को यथाशीघ्र गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु कहा गया। थाना प्रभारी को आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
