जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा

 

 

 

कानपुर, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संयुक्त तत्वाधान में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कानपुर नगर से पैदल मार्च कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को समस्याओं का संकलित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया । शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति मे दी विज्ञप्ति के अनुसारशिक्षक उत्तर संघ के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव का बलातपूर्वक वेतन अवरुद्ध करने तथा यथा स्थिति के उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना करने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर डॉक्टर संतोष कुमार राय के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की तथा जांच के दौरान जांच के परिणाम आने तक पद मुक्त करने की भी मांग की समस्याओं मेंएसेंशियल बालिका इंटर कॉलेज की लगभग 75 अध्यापकों की अवशेष की अनुमंता को लटकाए रखना,कुमारी उद्यान बालिका इंटर कॉलेज अशोक नगर कानपुर के मृतक आश्रित को योग्यताअनुसार लिपिक पद पर सेवायोजन न करने एस एन सेन बालिका इंटर कॉलेज की स्थानांतरण से कार्यभार ग्रहण करने करने वाली सहायक अध्यापिका का अनुराधा यादव का विगत 6 माह से वेतन भुगतान न करना,पदोन्नति प्रकरणों में वित्तीय सहमति न लेना,कारवार प्रधानाचार्य को पद का वेतन अनुमान न करना आदिअनेक लंबी समस्याओं का निस्तारण न करनाएवं फेयर कमेटी इंटर कॉलेज मकनपुर कानपुर के सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुबोध कुमार कटिहार का 3 वर्ष का अवशेष वेतनशिक्षा निदेशक के आदेश के बावजूद शिक्षा निदेशालय को प्रेषित ना करना आदि गंभीर प्रकरणों के प्रति हिलावली करने के विरुद्ध पैदल मार्च किया गया शिक्षा निदेशक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेशों का पालन करने का निर्देश होने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जिससे जनपद के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अत्यंत आक्रोशित हैं तथा यह भी घोषणा की कि अब जनपद में हड़ताल की स्थिति बन गई है पैदल मार्च में दीक्षित के अतिरिक्त शिव बहादुर यादव,पंकज कुमार वर्मा,राम भवन गौतम,अफजाल अहमद,उमेश चंद,नेबुलाल,बाबूलाल,राजकुमार शुक्ला,सुबोध शर्मा ,मनोज कुमार गोविंद कुमार,सुरेंद्र प्रसाद मौर्यइत्यादि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *