दिनांक 15 नवंबर 2025

 

*समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन के जन्म दिवस पर पीडीए सेमिनार*

 

*फीस के अभाव में लाखों लड़कियां शिक्षा से वंचित हो रही है 18 वर्ष की लड़कियां फॉर्म 6 भर कर नयी मतदाता बनेगी*

*अपर्णा जैन*

 

*पुनरीक्षण गणना प्रपत्र फार्म बीएलओ धीमी गति से बांट रहे हैं*

 

*फार्म न पहुंचने से मतदाता उदासीन सपा पीडीए प्रहरी रिपोर्ट का आकंलन चुनाव आयोग तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भेजेंगे*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों पीडीए टीम 78 वार्डों के अध्यक्षों फ्रंटल संगठनों के विधानसभा प्रभारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं का पीडीए सेमिनार सपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अपर्णा जैन जी के जन्मदिवस पर पीडीए सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुआ

 

सेमिनार का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित पीडीए सेमिनार को संबोधित करते हुए सपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अपर्णा जैन ने सर्वप्रथम केक काटकर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के साथ सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत तथा केक काटकर महिला सशक्ति टीम को जो मजबूती देकर मनोबल बढ़ाया उसके लिए सबको भावभीनी सम्मान दिए जाने की हार्दिक बधाई देकर आभार जताया

 

उक्त अवसर पर सपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अपर्णा जैन संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है सभी लोग गहन परीक्षण गणना फॉर्म भरकर मतदाता बने जिससे सभी मतदाता बनकर 2027 में परिवर्तन का संदेश देकर महिलाओं को एकजुट होकर अन्याय अहित अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब वोट देकर नई पीढ़ी को मजबूत कर आगे बढ़ाने के लिए जुट जाए

 

सपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अपर्णा जैन ने अपने संबोधन में आगे कहा कि लाखों लड़कियों ने फीस के अभाव में इंटर से लेकर डिग्री की परीक्षा छोड़ दी फीस की बढ़ोतरी से लड़कियों के अभिभावकों की कमर टूट रही है सपा फ्री दवाई फ्री शिक्षा को प्रदेश में लागू कर अभिवावको पर बढ़ते भार को रोकेगी

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि महानगर की पांचो विधानसभा क्षेत्रो में बीएलओ द्वारा गहन पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म बीएलओ द्वारा धीमी गति से बाटे जा रहे हैं दो फार्म की जगह एक फॉर्म बांटे जा रहे हैं जिससे मतदाताओं में दहशत है कि आयोग मतदाता बनाने में कहीं पक्षपात तो नहीं कर रहा है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा सर्वेक्षण टीम क्षेत्रो का दौरा करके बीएलओ द्वारा फार्म न मिलने की शिकायत से सभी परेशान है बी एल ओ न फॉर्म 6 देते हैं और ना ही 7 व 8 फॉर्म पता बदलने व मृतक का नाम हटाने में कोई रूची दिखाते हैं सपा इसके लिए गंभीर है जो शीघ्र पुनःजिलाधीश से भेंट कर समस्याओ से अवगत करायेगे।।

 

सेमिनार में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू डा.नीतेंद्र सिंह फैसल महमूद कमलेश ओमर आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर शबाब अबरार रजत मिश्रा मुमताज मसूरी अर्पित त्रिवेदी दीपक खोटे शादाब आलम शिवकुमार बाल्मिक सुधांशु मिश्रा कीर्ति अग्निहोत्री राजेंद्र जयसवाल श्रेयांश द्विवेदी गुड्डू यादव मोहम्मद आसिफ खान आसिफ सिद्दीकी वहीद मंसूरी अजय श्रीवास्तव इशरत ईराकी मनोज चौरसिया विजेंद्र यादव सत्यम पांडे रामू वर्मा निहाल यादव तुषार श्रीवास्तव आदर्श यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *