कानपुर

 

कानपुर में राज्यसभा सांसद पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, बताते चलें कि शहर में कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ने एक निजी होटल में मीडिया से बताया कि राहुल गांधी अच्छे पुरुष जरूर है लेकिन राजनीति करने वाले गुण उनके अंदर नहीं है, उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हारने के बाद विपक्ष बहाने ढूंढ रहा है, भारतीय जनता पार्टी निडर है झूठ और भ्रम फैलाने वालों को बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जीत के बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा बिहार जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल की बारी है, वही कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का जोरदार स्वागत करते हुए बिहार चुनाव की जीत का जश्न मनाया और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प की बात कही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *