ढिकियापुर में कच्चा मकान गिरने से परिवार बेघर

कंचौसी।
ढिकियापुर

बारिश हो रही दो दिन से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी हो गया है।सहार व्लाक के ढिकियापुर गाँव में गरीब हरिचन्द्र पुत्र रामनाथ कठेरिया का कमरा और दीवाल भरभरा कर गिर गई।गनीमत रही उस वहा कोई नही था। नहीं तो हादसा हो सकता था। इससे परिवार बेघर हो गया है ।पीड़ित परिवार के सामने रहने की जगह नही है।

ढिकियापुर ग्राम पंचायत के निवासी हरिचन्द्र कठेरिया की आर्थिक दशा काफी खराब यह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है ।उसके रहने का एक मात्र कच्चा कमरा भी बरसात होने पर गिर गया।जिससे वहां रखा गृहस्थी का सामान भी दब गया।घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे।नही तो हादसा हो सकता था। गरीब हरिचन्द्र कठेरिया ने बताया कि आवास के कई मर्तबा ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई पर किसी ने ध्यान नही दिया। हरिचन्द्र ने जिला अधिकारी से आवास दिलाए जाने की माँग की है शायद जिले के उच्च अधिकारी व ग्राम सचिव ,ढिकियापुर प्रधान यही चाह रहे थे और उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब मेरे भाई का घर पूरा न गिर जाए,आज उन सभी को दिल मे ठंडक मिली होगी ,कई बार मैने गुहार लगाई किन्तु किसी के कानों में जूं तक न रेंगी, अगर हमारी समस्या को न सुना गया तो हमारा पूरा परिवार आत्महत्या करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

लक्ष्मण कठेरिया पुत्र रामनाथ कठेरिया
ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 02 ढिकियापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *