कानपुर

 

वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार — 13 चोरी की गाड़ियाँ बरामद

 

कानपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच, थाना फजलगंज, थाना गोविंद नगर और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।टीमों ने कई जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से चोरी की गई 13 गाड़ियाँ बरामद की गई हैं।पुलिस के मुताबिक यह गिरोह चोरी किए गए वाहनों को नेपाल में बेचने का काम करता था और पिछले कई महीनों से सक्रिय था।

 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी पर सख्त नियंत्रण के लिए ऐसी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *