कानपुर

 

मेरठ के रहने वाले दरोगा आदित्य कुमार कानपुर ग्वालटोली थाने में तैनात हैं 17 फरवरी 2024 को इन्होंने मवाना की रहने वाली दिव्यांशी से शादी की थी लेकिन शादी के बाद दिव्यांशी ने कई बार लाखों रुपया दरोगा से लेकर मेरठ के ही एक दूसरे दरोगा प्रेमपाल सिंह पुष्कर के अकाउंट में ट्रांसफर किया यह जानकारी जब आदित्य कुमार को मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू किया जिसके बाद उसकी इंक्वारी की तो उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी दिव्यांशी उनसे पहले ही प्रेमपाल सिंह की पत्नी रह चुकी है उसे शादी कर चुकी थी फिर उसके खिलाफ रेप का मुकदमा भी दिखाया था फिर उसके बाद उसने उसे दरोगा से समझौता कर लिया था दरोगा आदित्य कुमार पत्नी की जासूसी करके सबूत जुटाना शुरू किया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने इससे पहले दो बैंक मैनेजर आशीष राज और अमित गुप्ता पर भी अलग-अलग रेप के मुकदमे दिखाए थे जिसमें बाद में पैसा लेकर उसने समझौता कर लिया था और खुद वह उसका चौथा शिकार था यानी दरोगा समझ गया कि उसको शादी का झांसा देकर फसाया है

 

इसी दौरान 25 नवंबर 2024 को दिव्यांशी ने कानपुर में कमिश्नर पुलिस ऑफिस में आकर दरोगा आदित्य कुमार के खिलाफ शिकायत की उसके कई लड़कियों से संबंध है अब उसको साथ रखना नहीं चाहते हैं यह शिकायत के बाद आदित्य कुमार ने पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ अधिकारियों को अपनी पत्नी की पूरी हकीकत बताइए जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एक टीम गठित करके पूरे मामले की जांच शुरू कराई

जांच शुरू होते ही दिव्यांशी गायब हो गई पुलिस को जाकर पता चला की दिव्यांशी के दरोगा आदित्य कुमार से पहले भी प्रेमपाल सिंह से शादी हुई थी उसने उसके खिलाफ रेप को मुकदमा लिखाया था उसके बाद उसे कंप्रोमाइज कर लिया फिर उसने दो बैंक मैनेजर आशीष राज और अमित गुप्रत के खिलाफ भी रेप का मुकदमा लिखाया था लेकिन बाद में उनसे भी पैसा लेकर कंप्रोमाइज कर लिया

पुलिस को जांच में दिव्यांशी के अकाउंट से करोड़ों के ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं इस दौरान वह अपने साथ अपने कुछ परिचित पुलिस वालों को लेकर एक बार दरोगा आदित्य कुमार के घर पर कब्जा करने दी गई थी जहाँ सीसीटीवी में वह रिकॉर्ड हुई थी

जांच के बाद पुलिस ने दिव्यांशी के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट लिखी थी सोमवार को पुलिस ने दिव्यांशी को गिरफ्तार कर लिया

जैसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा एसीपी अमित चौरसिया का कहना है की दरोगा की शिकायत पर टीम द्वारा जांच के उपरांत आप सही पाए गए उसके आधार पर महिला दिव्यांशी की गिरफ्तारी की गई है अन्य मामलों की जांच की जा रही है

अपनी फर्जी पत्नी की गिरफ्तारी पर दरोगा आदित्य कुमार का कहना है मुझे इसने बहुत परेशान किया मेरा काफी पैसा लेकर दूसरे लोगों को ट्रांसफर किया पुलिस की जांच में आप सही पाए गए अब मुझे उम्मीद है अदालत से मुझे न्याय मिलेगा यह चालबाज महिला के कई पुलिस इंस्पेक्टर और एक सीओ से नजदीकी संबंध है इसका पूरा गैंग है यह सब लोग मिलकर हम जैसे लोगों को शादी के नाम पर बताते हैं बाद में उन पर झूठी रिपोर्ट लिखकर पैसा वसूलते हैं पुलिस की अब जांच प्रक्रिया में यह सब सामने आएंगे मुझे न्याय मिलेगा

 

 

थाना ग्वालटोली में तैनात उप निरीक्षक आदित्य कुमार लोचव के साथ उनकी पत्नी एवं उसके परिजनों द्वारा धोखा-धड़ी, प्रताड़ित करने एवं ब्लैक मेल किए जाने के सम्बन्ध थाना ग्वालटोली पर पंजीकृत अभियोग में वांछित आरोपी पत्नी दिव्यांशी को गिरफ्तार किया गया है। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही तथा प्रकरण से सम्बन्धित अन्य घटनाक्रम तथा जांच के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *