चौबेपुर ब्रेकिंग,

 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के पचोर गांव के समीप कक्षा 12 के छात्र पर दबंगो ने चाकुओं से किया जानलेवा हमला, छात्र गंभीर घायल,

 

मधना कॉलेज के कक्षा 12 के दो छात्रों के बीच क्लास में विवाद हुआ था,

जिस पर दूसरे गुट के छात्र ने एक दर्जन से अधिक दबंगो के साथ कॉलेज से घर जा रहे छात्र को रास्ते में रोक कर चाकूओ से किया हमला।

 

घायल छात्र का आरोप कि दबंग हाथ में कट्टा लिए थे तथा छात्र को जान से मारने की नियत से किया हमला,

 

मधना कॉलेज प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के कारण कालेज के अंदर आए दिन छात्रों के बीच होता है खून खराबा व मारपीट,

 

 

चौबेपुर पुलिस हमलावरो की मददगार बनकर मामले में समझौते का बना रही दबाव,

 

घायल छात्र के परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो पुलिस के आलाधिकारियों से मिलकर करेंगे शिकायत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *