आज दिनांक 18.11.2025 को जनता की शिकायत पर ब्रम्हनगर चौराहे डॉट नाला धॅसने पर विगत पॉच माह से 30 फीट गहरा गड्ढा के सम्बन्ध में मा0 महापौर जी द्वारा निरीक्षण किया गया। मा0 महापौर द्वारा अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4 नानक चन्द्र को मौके पर बुलाया गया। अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4 द्वारा अवगत कराया गया कि चूॅकि ब्रम्हनगर चौराहे पर स्थित डॉट नाला केस्को की अंडरग्राउन्ड केबिल के कारण हुआ था, नगर निगम द्वारा उक्त केस्को की केबिल को ठीक नहीं किया जा सकता था, क्योंकि केस्को की लाईन में करंट प्रवाहित था, जिससे जान-माल की हानि हो सकती थी, किन्तु केस्को द्वारा केबिल ठीक कर दिया गया है, अब डॉट नाले को मरम्मत कराकर 03 दिन के अन्दर गड्ढा भर दिया जायेगा। मौके पर उपस्थित मुख्य अभियन्ता ‘‘सिविल’’ सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने अधिशाषी अभियन्ता, जलकल, जोन-4 ईश्वर सिंह, अवर अभियन्ता राकेश कुमार को निर्देशित किया कि डॉट नाले को सुपर शाकर मशीन से साफ कराये ताकि डॉट नाले के अन्दर प्रवाह में कोई समस्या हो तो वह दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *