आज गोविंद नगर विधानसभा का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर से संबंधित वार रूम का शुभारंभ उद्घाटन सेवा कार्यालय में किया गया। साथ ही एक टोल फ्री नंबर तथा एक लैंडलाइन नंबर वार्ड रूम का जारी किया गया विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने, वार रूम का (SIR) का इंचार्ज श्रीमती किरन तिवारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा को बनाया तथा साथ में सहयोगी के नाते कार्यालय का इंचार्ज शुभम यादव तथा चार अन्य सहयोगियों सहित कुल 5 लोगों की कार्यालय की टीम बनाई जो आम जनता को उनकी शिकायतों के निस्तारण के साथ जागरूकता के लिए भी कोऑर्डिनेटर करेगी आम जनता इस अभियान से संबंधित किसी भी शिकायत को वार रूम में बात कर उसका समाधान प्राप्त कर सकती हैं यह टीम कार्यालय में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम जनता के मोबाइल नंबर के डेटा पर फोन करके उन्हें प्रेरित करेगी कि वह अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म प्राप्त करें और उसे भरकर बीएलओ को दें यदि किसी स्थान पर BLO फॉर्म नहीं देते हैं तो उसकी शिकायत आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा निर्वाचन अधिकारी को सूचित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा

विधायक जी ने कहा कि उपरोक्त महिला टीम घर-घर में अपने कार्यकर्ता बहनों के साथ संपर्क करके किचन तक जाकर एसआईआर के सहयोग में लोगों को जागरूक करेंगे कि आप प्रत्येक सदस्य मतदाता बने यह एक देश के स्वाभिमानी नागरिक की सबसे बड़ी आइडेंटिटी है जिसका जीवन के तमाम भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण उपयोग हो सकता है इसलिए पूरा परिवार मतदाता बने क्योंकि वर्तमान में मतदाता सूची शून्य है और नए सिरे से मतदाता सूची बना रही है यह महिला टीम महिलाओं को जागरूक करेगी की इस अभियान के प्रारंभ होने के पहले आपने जहां पर भी अपनी पात्रता के आधार पर वोट दिया है अब यह समझ लें कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है नए सिरे से अब आपको मतदाता बनना है मौके पर भी यदि किसी की कोई समस्या इस महिला टीम के पास जानकारी में आएगी तो उसका निस्तारण भी प्रत्येक स्तर पर टीम पूर्ण करवाएगी

विधायक जी ने बताया कि पार्टी की तरफ से सत्येंद्र पांडे जी संयोजक एवं अरविंद सिंह जी एवं ललित उपाध्याय जी एवं नीरज गुप्ता जी एवं आकाश चंदेल जी अभियान के प्रारंभ से ही पूरे विधानसभा और प्रत्येक मंडल के संयोजक के नाते युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं आम जनता के लिए यह वार रूम काफी प्रभावी और लाभकारी होगा वार रूम के उद्घाटन के अवसर पर दीपक सिंह, मनीष अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, सचिन कुमार आदि लोग उपस्थित थे

विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

18/11/2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *