सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म में शांति भंग करने वाले दो युवकों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

स्टेशन पर किसी भी प्रकार के उपद्धि तत्व व अनुशासनहीनता को नहीं करेगी सहन : प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ओम नारायण सिंह

 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की लगातार मॉनिटरिंग हुआ निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा चोरी छेनैती की घटनाओं पर रोकथाम के लिए जीआरपी द्वारा चलाएं गए अभियान में ब्राह्मण वी संदीप व्यक्ति की तलाशी व चेकिंग के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में आज 18 नवंबर 2025 को उपनिषद शशिकांत सरोज वह अपने हमराही के द्वारा रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल प्लेटफार्म नंबर 1 से अभियुक्त शशांक और वनीत पुत्र नीरज मल्होत्रा निवासी 2/204 वर्ल्ड बैंक कॉलोनी, थाना बर्रा , जनपद कानपुर नगर उम्र लगभग , 27 वर्ष , दूसरा अभियुक्त ऋतिक मुंशी पुत्र राजवी मंशी निवासी 28/149 कमला टावर , थाना फीलखाना , जिला कानपुर नगर , उम्र लगभग 28 वर्ष के द्वारा आने जाने वाले यात्रियों से गाली गलौज व मारपीट करने पर आमादा थे जिस कारण आने जाने वाले यात्रियों में काफी रोष व्याप्त था पुलिस बल द्वारा काफी समझाने बुझाने पर भी नहीं मान रहे थे और ज्यादा उत्तेजित होने पर उन पर शांति भंग व सुरक्षा की दृष्टि से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उन पर विधिक कार्यवाही करते हुए अंतर्गत धारा 170/ 126 / 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय व मानव अधिकार आयोग के आदेशों और निर्देशों का पालन करते हुए जेल भेजा गया ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव , उप निरीक्षक शशिकांत सरोज , उप निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , हेड कांस्टेबल रमेश सोनकर , हेड कांस्टेबल दीपक यादव , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , कांस्टेबल राहुल मिश्रा , शिवेंद्र कुमार , कुलदीप कुमार , आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *