सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 18 11.2025 को रामवीर पुत्र श्री बाबूराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम राजेपुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर ने शाम करीब 7:00 बजे थाना बिल्हौर पर आकर सूचना दी की मेरा बेटा अर्पित उर्फ वैभव उम्र करीब 10 वर्ष आज शाम करीब 4:00 बजे शौच जाने के लिए कहकर घर से निकला था जो घर नहीं लौटा है जिसको हमने आसपास सब जगह ढूंढा लेकिन हमें कहीं भी हमारा बेटा अर्पित नहीं मिला। इस सूचना पर तत्काल टीम बनाकर तलाश हेतु लगाया गया एवम् घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से संपर्क कर तलाश किया गया। बच्चे की तलाश करते हुए बच्चे को रसूलपुर ग्राम से बरामद कर लिया गया । बच्चा अर्पित उपरोक्त घर का रास्ता भूल जाने के कारण भटक गया था, उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया गया , बच्चें के मिल जाने पर बच्चों के परिजनों द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *