पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद झांसी पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में सम्मिलित होकर उपस्थित छात्र/छात्राओं व आमजन को सम्बोधित करते हुये साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं उससे निपटने के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर व श्री अमित दुबे, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों, डिजिटल सुरक्षा उपायों तथा ऑनलाइन सतर्कता के महत्व के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
2025-11-19
