22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को विशेष संगत जोड़ मेला गुरूमत समागम आयोजित
कानपुर, गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति, सिक्ख पंजाबी वेलफेयर सोसायटी संरक्षक दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबन्ध कमेटी के विशेष सहयोग से 22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को विशेष संगत जोड़ मेला (गुरूमत समागम) आयोजित है। जिसमें कानपुर के समस्त गुरुद्वारों की स्त्री सतसंग की बहनें चौपाई साहिब के पाठ व गुरुवाणी गायन व विशेष रूप से अमृतसर दरबार साहिब से आये रागी गुरमेल सिंह का जत्था संगत को गुरवाणी गुरु के सिद्धान्तों से जोड़ेगा। यह सब कार्यक्रम गुरतेग बहादुर व भाई सतीदास,भाई मतीदास,भाई दयाला की शताब्दी शहादत वर्ष को व गुरु गोविन्द सिंह के गुरता गद्दी के विशेष दिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित है।साथ ही में आने वाली 23 नवम्बर दिन रविवार प्रातः 10 बजे मिराज टाकीज गुरूदेव पैलेस में गुरतेग बहादुर के जीवन पर आधारित मूवी दिखायी जायेगी। मूवी का नाम ‘हिन्द की चादर’ है इसमें श्रद्धालु संगत पहले आओ पहले पाओ के हिसाब से निःशुल्क टिकट लेकर प्रवेश ले सकेंगे।इस वार्ता में स०अमरजीत सिंह पम्मी, गुरदीप सिंह सहगल, अशोक अरोड़ा, परमजीत चन्डोक, लाडी बिन्द्रा, इत्यादि लोग रहे!
