*साइबर अपराध के विरुद्ध एस बी आई एवं कलम संस्था द्वारा जागरूकता अभियान*
साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं एवं ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा हो रही धोखाधड़ी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे केस प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। समाज में हो रही इन समस्याओं के बचाव हेतु संस्था द्वारा एक अभियान चल रहा है जिसका नाम साइबर क्राइम एवं बैंक फ्रॉड है। इस अभियान में मुख्य सहयोगी स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा विष्णुपुरी है। जागरूकता कार्यक्रम सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज चिड़ियाघर रोड आजाद नगर में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ सादुल हक सफवी प्रवक्ता पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजू रानी पूर्व संयुक्त निदेशक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव एवं शीलप्रिय मिश्रा मुख्य शाखा प्रबंधक विष्णुपुरी एवं गोपाल सेंगर पूर्व प्रवक्ता बी एन एस डी इंटर कालेज चुन्नीगंज मनोज कुमार त्रिवेदी प्रधानाचार्य, संस्था की उपाध्यक्ष डॉ सारिका त्रिवेदी सचिव डॉ विपिन शुक्ला संयुक्त मंत्री डॉ विशाल गुप्ता मौजूद रहे।संस्था के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व गौमय गोपाल तुलसी पौध भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 350 विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों को जागरूक करने का उद्देश्य छात्र स्वयं के साथ में अपने अभिभावक एवं छोटे भाई बहनों को भी साइबर क्राइम एवं बैंक फ्रॉड के बारे में जागरूक करें। विषय विशेषज्ञ सादुल हक सफवी ने बच्चों को ऑनलाइन गेम ऑनलाइन पेमेंट एवं कई ऐसे ऐप के बारे में जानकारी दी जो हमें कई तरीके से अपने जाल में फंसा कर हमारे बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसे विषय पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।कार्यक्रम में 4 लोग ऐसे भी निकले जिनके साथ बैंक फ्राड भी हो चुका है।सभी बच्चों को जलपान भी वितरित किया गया।
2025-11-20
