दिनांक 23.11.2025 को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा वर्दी पर धारण किए जाने वाले पुलिस झंडा प्रतीक का सम्मानपूर्वक अलंकरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने पुलिस सेवा के गौरवशाली इतिहास, संगठन की वैचारिक एकता तथा कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक इस झंडा चिह्न के महत्व को रेखांकित किया।
साथ ही, पुलिस बल के वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को सेवा, साहस एवं कर्तव्यपरायणता के उच्चतम मूल्यों को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
@UP Police
