कानपुर ब्रेकिंग
*रावतपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई, पड़ोसियों की मारपीट का शिकार हुई महिला को मिला न्याय,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज*
*रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली रश्मि गुप्ता को आखिरकार पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर न्याय मिल गया। राणा प्रताप नगर में पड़ोस की दो महिलाओं व पुरुष द्वारा किए गए मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने जांच के बाद गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है*।
*पीड़िता रश्मि गुप्ता ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी महिलाएँ और उनके सहयोगी पुरुष उनके मकान पर कब्ज़े की नीयत से लगातार विवाद कर रही थे और इसी बीच उन्होंने उन्हें घर पर ही जमकर पीटा व की थी अभद्रता घटना के बाद रश्मि गुप्ता ने रावतपुर थाने में लिखित शिकायत दी थी*।
*क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाया*।
*स्थानीय लोगों ने पहलीबार रावतपुर पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की*।
