
दिनांक 30 नवंबर 2025
*लोक बंधु राज नारायण युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे*
*लोग बंधु राजनारायण ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया*
*हाजी फ़जल महमूद*
कानपुर रविवार
महान समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी लोकबंधु राज नारायण की जयंती पर आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3:00 बजे आरंभ हुई
विचार गोष्ठी का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि लोक बंधु राज नारायण युवाओं के प्रेरणास्रोत थे लोकबंधु ने हमेशा छात्रों युवाओं और समाजवादियों को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया आपातकाल के बाद 18 जनवरी 1977 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकसभा चुनाव घोषित किया था जिसके बाद लोग बंधु राज नारायण सहित पूरे देश के नेता जेल से रिहा हुए थे उसके बाद लोकसभा चुनाव 1977 में कांग्रेस बुरी तरह से चुनाव हार गई तथा देश में जनता पार्टी की सरकार बनी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कितनी भी विषम परिस्थितियों रही हो लेकिन लोक बंधु राज नारायण ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया स्वतंत्रता आंदोलन में भी राज नारायण जी ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी लोग बंधु राजनारायण युवाओं के उज्जवल भविष्य के बारे में हमेशा चिंतन व मनन करते थे कि देश का युवा कैसे आगे बढ़ेगा क्योंकि देश का भविष्य युवाओं के कंधो पर होता है आज की नई पीढ़ी लोक बंधु राज नारायण को भूलती जा रही है आज नई पीढ़ी को राजनारायण के बारे में बताना बहुत जरूरी है।।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,नंदलाल जयसवाल,सत्यनारायण गहरवार,राजू पहलवान अंसारी,राजेंद्र जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।।
