सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किदवई नगर विधानसभा के गोविंद नगर से निकली एकता यात्रा।

 

किदवई नगर विधानसभा में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किदवई नगर विधानसभा विधायक महेश त्रिवेदी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल शामिल हुए।

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यात्रा में एनसीसी के छात्र छात्राओं, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज,मोहन विद्या मंदिर,आर्यकन्या इंटर कॉलेज,सुभाष पब्लिक स्कूल की छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों, बैंड और नारों के बीच शुरू हुई यह यात्रा गोविंद नगर भदौरिया पार्क से प्रारंभ होकर पापुलर धर्मकांटा,बारादेवी चौराहे होती हुई किदवई नगर के आयुर्वेदिक पार्क में संपन्न हुई।

इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर निकाली गई यह एकता यात्रा राष्ट्र की अखंडता, एकजुटता और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *