कानपुर

 

ग्रामीण कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकथाम की माँग

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कानपुर ग्रामीण संगठन ने आज जिलाधिकारी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसएसआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के दौरान मतदाता पहचान पत्रों में हो रही कथित गड़बड़ियों पर रोक लगाने और जिम्मेदार बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

 

कांग्रेस ग्रामीण जिला कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश, विशेषकर कानपुर में भारतीय जनता पार्टी एसएसआर प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रही है।

उनके अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से फॉर्म लेकर सही नाम हटवाकर अपने पक्ष के गलत नाम दर्ज करा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है।संदीप शुक्ला ने बताया कि इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार कराने की मांग की गई है।कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि एसएसआर के दौरान हो रही गड़बड़ियों की त्वरित जांच कराई जाए।दोषी बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

मतदाता सूची को पारदर्शी और सही बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *