#कानपुर नगर

 

*पुलिसकर्मियों के लिए लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे मुफ्त*

 

कानपुर। कनिका हॉस्पिटल और अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति की ओर से सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर पुलिसकर्मियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिसकर्मियों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई, साथ ही उन्हें मुफ्त दवाएं और चश्मे भी वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। संस्था की ओर से यह घोषणा भी की गई कि जिन पुलिसकर्मियों को मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका ऑपरेशन भी संस्था द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

 

*बाइट:*

अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सासमिति के अध्यक्ष आशुतोष बाजपेई ने बताया, “हमारी संस्था काफी लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाती आ रही है। साथ ही, हम कानपुर जिला कारागार में भी लंबे समय से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर चला रहे हैं।”

 

इस पहल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। पुलिस बल के लिए आयोजित यह शिविर उनकी सेवा और समर्पण के प्रति सामाजिक संस्थाओं की सराहनीय पहल को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *