*विश्व हिंदू महासंघ कानपुर ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को भारत रत्न सम्मान के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन*

 

विश्व हिन्दू महासंघ के संस्थापक, गोरक्षपीठाधीश्वर, पूर्व सांसद, ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परम पूज्य अवैद्यनाथ जी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।

राष्ट्रीय एकता, गौ-सेवा, सामाजिक समरसता, धार्मिक संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्यों में उनका जीवन अद्वितीय उदाहरण रहा है।

उन्होंने न केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया, बल्कि जनप्रतिनिधि और संत—दोनों रूपों में अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता से देश के करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष जगत पांडेय की उपस्थिति में कानपुर जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन जिलाधिकारी सहित अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम को दिया। जगत पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हम भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि गोरक्षपीठाधीश्वर, ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी महाराज को राष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए।

यह सम्मान एक महापुरुष के प्रति श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और सनातन मूल्यों का गौरवपूर्ण सम्मान भी होगा। पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या में ध्वजारोहण पर जय श्री राम जय श्री राम का उदघोष करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खुशी मनाई। जिसमें मातृ शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष विभा दुबे जी सभी बताया कि आगामी आगरा में प्रांतीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो। कार्यक्रम में हरदीप सिंह सहगल मण्डल अध्यक्ष, गौ रक्षा जिला अध्यक्ष श्याम दुबे धर्माचार्य जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी गणेश जी मातृशक्ति जिला अध्यक्ष चिरंजी जिला संयोजक संतोष जायसवाल प्रदीप गुप्ता अंकुर प्रताप सिंह अवधेश कुमार सिंह मंडल महामंत्री बलवंत सिंह बल्लू प्रदीप गुप्ता मनमोहन दीक्षित विवेक आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *