भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में *युवा प्रतिनिधि गुजरात यात्रा* के लिए दोपहर 2:00 बजे कानपुर सेंट्रल और झांसी महानगर कुल *17 जिलों के 39 यूथ डेलीगेट्स* जाने के पहले सर्वप्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की फिर कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि प्रकाश पाल जी और रघुनंदन भदौरिया जी अनिल दीक्षित जी शिव राम जी ने पटका,टोपी और माल्यार्पण कर सभी को सम्मानित कर रवाना किया, जाने वाले युवा प्रतिनिधि में जबरदस्त उत्साह दिखाई पड़ रहा था भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि 26 नवंबर को यह यात्रा भारत सरकार युवा मंत्रालय के संसाधनों से 26,27,28, 29 नवंबर को विभिन्न पड़ाव विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए युवा प्रतिनिधि 29 नवंबर की शाम तक गुजरात पहुंचेंगे 30 नवंबर व 1 दिसंबर दो दिन गुजरात में हो रही पदयात्रा में सहभागिता करेंगे 2 दिसंबर को यात्रा से निकलकर युवा मंत्रालय द्वारा सभी युवा प्रतिनिधि उपलब्ध कराए गए संसाधनों से स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन करेंगे, इस जत्थे की देखरेख के लिए झांसी इंचार्ज ओम बिहारी भार्गव ,शशांक गुरुनानी और कानपुर इंचार्ज सौरभ पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई तत्पश्चात ये युवा प्रतिनिधि बड़ोदरा पहुंचकर अपने निवास स्थान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र को प्रस्थान करेंगे गुजरात यात्रा में जाने वाले युवा प्रतिनिधियों में ओम बिहारी भार्गव शशांक गुरनानी, सौरभ पटेल सहित 39 युवा प्रतिनिधि गुजरात के लिए रवाना हुए, !

कार्यक्रम स्थल पर प्रमुख रूप से खेमराज शर्मा मनीष बाजपेई सचिन शुक्ला, शिवेंद्र सिंह उज्जवल जायसवाल,राम जी शुक्ला,शिखा मिश्रा,साहिल श्रीवास्तव,पंकज सिंह,सुशील राजपूत,सुनील राठौर आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *