अयोध्या में मंगलवार को भगवान राम के मंदिर में जिस ध्वजा को फहराकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने 500 साल के संकल्प पूरा होने की अभिव्यक्ति व्यक्त की है वह पवित्र धर्म ध्वजा कानपुर में फाइटर जेट के ब्रेक पैराशूट बनाने वाली फैक्ट्री ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड जीआईएल में तैयार किया गया सिर्फ 8 दिन में दर्जनों दर्जियों ने पवित्र भाव से भगवान राम के मंदिर में अपना योगदान समझकर इसे पूरी श्रद्धा से तैयार किया था। इसको भेजने से पहले इसका फैक्ट्री में ट्रायल किया गया उसके बाद 18 नवंबर को अयोध्या जाकर राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी को इस सौंप दिया गया ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एमसी बाला सुब्रमण्यम का कहना है सिर्फ आठ दिनों में इसको हमारे ट्रेंड दर्जीयो ने तैयार किया हमारे यहां पहले से ही विश्व स्तरीय फाइटर जेट के ब्रेक पैराशूट के साथ-साथ कई तरह के पैराशूट बनाए जाते हैं इसको विशेष प्रकार के नायलॉन पैराशूट के कपड़े से तैयार किया गया है इसका भजन लगभग ढाई किलो है यह 22 फीट लंबा 11 फीट ऊंचा है इस पर किसी तरह के बरसात धूप हवा का जल्दी प्रभाव नहीं पड़ेगा लगभग 3 साल तक यह इसी तरह अपनी आभा बिखेरता रहेगा राम राम मंदिर टेस्ट के लोगों ने सरकार से इस तरह के ध्वज निर्माण की गुजारिश की थी जिसके बाद हमारी फैक्ट्री को रक्षा मंत्रालय के द्वारा इसे बनाने का ऑफर दिया गया इस का निर्माण करके हमें भी गौरव महसूस हो रहा है इसके साथ-साथ उनका कहना है इसके बाद भी जब इसको निर्माण करने की मांग की जाएगी तो हम फिर से बनाने का जिम्मेदारी संभालेंगे यह हमारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एशिया में अकेली ऐसी फैक्ट्री है जहां फाइटर जेट के ब्रेक पैराशूट पायलट पैराशूट सप्लाई ड्रॉपिंग पैराशूट जैसी सामग्री बनाई जाती है खास बात यह है कि धर्म ध्वज के रंग पर कम से कम ढाई साल तक कोई असर नहीं पड़ेगा
2025-11-26
