थाना अरौल कमिश्नरेट कानपुर नगर*

*दिनांक – 26.11.2025*

 

*यातायात माह के अवसर पर थाना अरौल पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस जागरूकता टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक*

 

*🛑 यातायात के नियमों को अपनाओ जीवन अपना सुरक्षित पाओ*

*सुरक्षित वाहन चलाएँ सुरक्षित घर जाएँ*

 

आज दिनांक 26.11.2025 को यातायात माह के अवसर पर थाना अरौल पर पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन पर थाना अरौल पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस जागरूकता टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अपील जारी की है। टीम ने बताया कि सुरक्षित यातायात केवल कानून पालन नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इसमें अत्यंत आवश्यक है।

*सभी से निम्न नियमों का पालन करने की अपील की—*

*•दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।*

*•चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।*

*•शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें।*

*•वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।*

*•नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें।*

*•राह-वीर योजना’ के तहत “गुड समेरिटन” या राह-वीर को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को “गोल्डन आवर” में बचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की पुरस्कार राशि से प्रोत्साहित किया जाता है।*

 

*कार्यक्रम के दौरान श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री मंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना अरौल श्री जनार्दन सिंह यादव, चौकी प्रभारी मकनपुर & गूंजेपुर व म०उ०नि० प्रीतांजली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

 

*थाना अरौल कमिश्नरेट कानपुर नगर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *