कानपुर;

*संविधान दिवस पर कानपुर मेट्रो स्टाफ ने संविधान की उद्देशिका का किया वाचन*

 

*संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने की ली शपथ*

 

आज संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर गुरुदेव चौराहा स्थित कानपुर मेट्रो डिपो के परियोजना निदेशक कार्यालय एवं वर्कशॉप में संविधान की उद्देशिका (प्रीएम्बल) वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, मूल्य और सिद्धांतों को आत्मसात करने की शपथ ली।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा, “ कानपुर मेट्रो डिपो सहित लखनऊ मुख्यालय और आगरा मेट्रो परियोजनाओं में संविधान दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और हमें अधिकारों, कर्तव्यों व समानता का मार्ग दिखाता है। इसके मूल्यों को अपने दैनिक कार्य और व्यवहार में उतारना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *