*26 नवंबर 2025 | संविधान दिवस*

 

आज संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

 

शपथ ग्रहण के दौरान डीसीपी सर ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —

“संविधान न केवल हमारे अधिकारों का संरक्षक है, बल्कि हमें राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने के लिए भी प्रेरित करता है।”

 

इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों, कर्तव्यों और दायित्वों को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *