*पुलिस–अमर उजाला फाउंडेशन की संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक*
आज दिनांक 27.11.2025 को सदर कोतवाली क्षेत्र के सेंट लारेंस इंटर कॉलेज, पी.डी. नगर में पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव की उपस्थिति में पुलिस एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं हेतु एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, मिशन प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश यादव, उ0नि0 उमा अग्रवाल, उ0नि0 कंचन सिंह, उ0नि0 तिलक सिंह, चौकी प्रभारी अस्पताल उ0नि0 अंजनी सिंह, तथा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ट्रैफिक नियम, एवं मिशन शक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह ने साइबर क्राइम, शासन द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइनों, सोशल मीडिया सुरक्षा, तथा विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट व ओटीपी शेयर न करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव छात्रों एवं उपस्थितजन को दिए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कॉलेज के फादर/प्रधानाचार्य आल्विन मोरिश द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली टीम से म0आ0 दुर्गेश, म0का0 बब्ली, म0का0 वंदना, का0 मानवेन्द्र तथा महिला थाने से म0का0 पूजा चौधरी एवं म0का0 नीलम उपस्थित रहीं।
