ऑनलाइन से प्रभावित है व्यापार शमन व व्यावसायिक शुल्क कम करे, किस्तों में लिया जाए

 

 

 

 

कानपुर,आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में केडीए सचिव अभय कुमार पाण्डेय से मिला जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने श्याम नगर एवं अन्य क्षेत्र में व्यापारियों को दिए जा रहे नोटिस के संबंध में सचिव को अवगत कराया की इससे व्यापारियों मे रोष व्याप्त है महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने सचिव से कहाँ की श्याम नगर के व्यापारियों को मिलने वाले नोटिस के संबंध में कहा कि व्यापारियों के पास इतना पैसा नहीं है कि वो इतनी जल्दी पैसा जमा करें इसको सरलीकरण किया जाए श्याम नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन महेंद्र गुप्ता केडीए सचिव से कहा की हर क्षेत्र में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाये और सबसे पहले श्याम नगर क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन किया जाए जिससे लोगो को किस हिसाब से शमन एवं व्ययसायिक एवं अन्य शुल्क जमा करना यह सब बातें स्पष्ट हो सके के लिए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जाए और उसकी पूरी जानकारी व्यापारियों को दी जाए श्याम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला मोनू ने कहा कि शमन और व्यावसायिक शुल्क को कम करके उसको किस्तों में लिया जाए क्योंकि व्यापारी ऑनलाइन व्यापार से ही इतना ज्यादा प्रभावित है कि उसके पास इतनी धन की व्यवस्था नहीं है सब की बात को समझते हुए के लिए सचिव अभय कुमार पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि और साथ ही साथ कहा कि यह व्यवस्था आप सभी व्यापारियों को सुविधा के लिए शासन द्वारा 24 मीटर या उससे ज्यादा चौड़ी सड़को पर 31% शुल्क जमा कर के व्यावसायिक करा ले एवं सभी जितने भी जिनको भी नोटिस मिले अपने-अपने जो मुख्य बिंदु हैं वह बनाकर कर साल से पहले हमारे अधिकारियों को दिया जाए जिससे कार्यशाला वाले दिन हम उन बिन्दुओं का निस्तारण कर सके कोई भी व्यापारी परेशान ना हो किसी के साथ कोई भी गलत काम नहीं होगा किसी की दुकान सील नहीं होगी किसी की दुकान का ध्वस्टिकरण करण नहीं होगा आप परेशान ना हो जो सरल से सरल प्रक्रिया होगी उसके तहत शुल्क जमा करके और व्यावसायिक करेगा और श्याम नगर एवं अन्य क्षेत्र मे जल्द से जल्द विज्ञापन एवं कार्यशाला के जरिये आयोजन करने के लिए आश्वासन दिया साथ ही साथ व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आप निर्भीक होकर व्यापार करें के लिए के जो भी अधिकारी कर्मचारी आ रहे हैं आप उनसे कहिए कि पहले हम लोग सारी विषय में होने वाली कार्यशाला मे समझ कर फिर जो भी होगा अपना शमन और व्यावसायिक शुल्क जमा करेंगे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी जिला मंत्री महेंद्र गुप्ता अवनीश शुक्ला पवन वर्मा अनूप शुक्ला मनोज जैन संदीप पांडे संजय शर्मा राजेंद्र चौधरी अमित गुप्ता सचिन गुप्ता नरेश तिवारी अजित सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *