आज 28 नवंबर

आज प्रमिला सभागार में SIR को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक हुई इसमें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी और माननीय महापौर प्रमिला पांडे जी पार्षद दल के नेता नवीन पंडित मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी पार्षदों को निर्देश दिया कि वो अपने अपने वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हेल्प डेस्क स्थापित करे इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आम जनता को यदि गहन मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही तो उनकी सहायता करे जिससे अवैध निवासी रोहिंग्या बांग्लादेशी मतदाता सूची से बाहर हो और एक त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण हो सके जिसके माध्यम से सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हो। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कानपुर हमारा है और हम कानपुर के है यहां की जनता हमारा परिवार है ।जनता को ऐसा महसूस ना हो कि हम अकेले हैं जनता को महसूस होना चाहिए कि भारतीत जनता पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ है आप सब लोग इस अभियान में जुड़ जाए4 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा सभी पार्षद अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान को सफल बनाएं

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया बैठक में 45 पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक में पार्षद सौरव देव, कौशल मिश्रा, आनंद शुक्ला, विद्या वर्मा, विजय गौतम,अनुभव शुक्ला गोलू आलोक पांडे विकास जायसवाल, अखिलेश बाजपेई, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र चौहान गुंजन शर्मा पवन पांडे घनश्याम गुप्ता विकास जायसवाल नीरज रक्सेल,धीरू त्रिपाठी, अनिल यादव, विकास साहू नीरज कुरील आनंद शुक्ला, रामनारायण सहित कई पार्षद मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *