विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

 

 

 

आज दिनांक 28.11.2025 को यातायात माह के अंतर्गत एक निजी स्कूलों सेन पश्चिम पारा में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत यातायात जागरूकता टीम द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा,हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक संकेतों का पालन,ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणाम तथा सुरक्षित पैदल यातायात जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल और रोचक तरीके से बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इसके पश्चात टीम द्वारा विद्यार्थियों में यातायात नियमों संबंधी पम्पलेट वितरित कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। पम्पलेट में सुरक्षित यात्रा के नियम, सड़क पार करने के तरीके, सड़क संकेत एवं बच्चों द्वारा पालन किए जाने वाले आवश्यक यातायात निर्देश शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने स्वयं बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यातायात सुरक्षा का महत्व* समझाया । महोदय ने बच्चों के साथ क्विज़ एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यातायात नियमों के प्रति अपनी जानकारी प्रदर्शित की ।डीसीपी महोदय ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि यातायात अनुशासन सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम हैं। बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं, अतः उनमें बचपन से ही सड़क सुरक्षा जागरूकता होना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *