व्यापारियों व उद्यमियों की स्टेट जीएसटी से संबंधित समस्याएँ एवं उनके निराकरण के संदर्भ में स्टेट जीएसटी कमिश्नर डॉ नितिन बंसल से मिले
आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र,जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह व जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापारियों व उद्यमियों की स्टेट जीएसटी से संबंधित समस्याएँ एवं उनके निराकरण के संदर्भ में स्टेट जीएसटी कमिश्नर डॉ नितिन बंसल से मिले स्टेट जी एस टी आयुक्त डॉ नितिन बंसल को सात सूत्रीय ज्ञापन सौपकर विस्तृत चर्चा हुई !वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने स्टेट जीएसटी आयुक्त डॉ नितिन बंसल को बताया कि हम उत्तर प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्यमियों की ओर से आपके संज्ञान में स्टेट जीएसटी से संबंधित अनेक व्यवहारिक, प्रशासनिक व प्रक्रियागत समस्याएँ हैं। राज्य के व्यापारी वर्ग का स्पष्ट मत है कि वर्तमान व्यवस्था में कई ऐसे बिंदु हैं जिनके कारण व्यवसायिक गतिविधियों पर अनावश्यक दबाव उत्पन्न होता है जिससे व्यापारिक सुगमता, निवेश वातावरण और शासन व्यवस्था के प्रति विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि कानपुर में भी जीएसटी ट्रिब्यूनल की स्थापना होनी चाहिए | आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक जिला व आर्थिक राजधानी कहे जाने के बावजूद ट्रिब्यूनल की स्थापना मे कानपुर का नाम नहीं है, कानपुर में अपीलों के निरस्त या ख़ारिज होने के बोझ को देखते हुए कानपुर में ट्रिब्यूनल की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के प्रस्तावित ट्रिब्यूनलों को भी शीघ्र क्रियान्वित किया जाए जिससे कानपुर सहित प्रदेश के सभी व्यापारियों उद्यमियों को उनकी जी एस टी विभाग मे फंसी धनराशि या उनके लंबित मामलों का निस्तारण जल्द हो सके ।वार्ता व ज्ञापन देने के दौरान अपर आयुक्त ग्रेड 1 सैमुअल पाल व आर एस विद्यार्थी भी मौजूद थे|स्टेट जीएसटी कमिश्नर से वार्ता करने व विज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक दीक्षित,अशोक शुक्ला व अब्दुल वहीद, टास्क फ़ोर्स संयोजक पवन गौड़, युवा संगठन महामंत्री अरविन्द गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा,युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,विनोद त्रिपाठी,अवतार शर्मा,शिवम् मंजीत सिंह,हिमांशु बाजपेई आदि थे!
