कानपुर में आगामी फिल्म की शूटिंग जल्द ही होगी

 

 

 

कानपुर,USHA FILMS बैनर के अंतर्गत एक बॉलीवुड फिल्म जिसका वर्किंग टाइटल फुलटोस है की शूटिंग शीघ्र ही कानपुर में प्रारंभ होने जा रही है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार भी शामिल होंगे।फिल्म के प्रोड्यूसर शुभम रोनियार, ज्ञान प्रकाश नागर और को. प्रोड्युसर अभिषेक अनमोल और से हुई बातचित में उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर के महीने में शहर के अलग अलग हिस्से में फिल्माई जाएगी। फिल्म शहर के क्रिकेट प्रेम, बच्चों के न्यूट्रिशन में लापरवाही और महिलाओं के सामाजिक स्थिति जैसे मुद्दों को उजागर करते हुए मनोरंजन का तड़का लगाएगी। इस फिल्म की कहानी समाज के एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दे “बच्चो की Nutrition Cunsumption” पर आधारित है। कैसे हम जाने अनजाने हमारे बच्चों को महंगे विज्ञापनों के बहकावे में आ कर जहर खिला रहे है। ये फिल्म सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और जागरूक नागरिक के कर्तव्यों को बखूबी दिखाने का प्रयास करेगी और दूसरी तरफ इस फिल्म के जरिए कानपुर और इसके कल्चर को एक नई पहचान और एक नये दृष्टिकोण के साथ दर्शकों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।फिल्म की शूटिंग में अनुभवी तकनीकी दल और क्रिएटिव टीम का सहयोग रहेगा, जिससे दर्शकों को एक उच्चस्तरीय सिनेमाई अनुभव प्रदान किया जा सके। स्थानीय प्रतिभाओं को भी इस परियोजना में विशेष अवसर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति और कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। फ़िल्म मे कुछ गीत शारिक़ सिद्दीकी के रहेंगे।ज्ञान प्रकाश नागर, शारिक सिद्दीकी, शुभम रोनियाल, शाहिद नवाज प्रमोद गुप्ता, आर्यन कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *