कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़

 

यशोदा नगर के बजरंग चौराहे पर स्थित एक कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई है।

 

सूत्रों के अनुसार बारात में छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से आग भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

 

आग के तांडव से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैलती चली गई कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

 

फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई है और दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर रवाना हो चुकी हैं।

फ़िलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।

 

गोदाम में रखा बड़ा स्टॉक भी आग की चपेट में आने की आशंका है।

 

घटना स्थल पर भारी भीड़ जुटी फिलहाल जनहानि की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

 

घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग चौराहे का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *