पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 30.11.2025 को यातायात माह के अंतर्गत

जी.टी. रोड के समीप महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक विशेष रिफ्लेक्टर जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला तथा थाना CC टीम प्रभारी उ०नि० फैजान खान द्वारा

ट्रैक्टर–ट्रॉली में रिफ्लेक्टर टेप लगाकर लोगों को यह बताया गया कि:

 

रात में वाहन की पहचान बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर टेप जीवन रक्षक का काम करता है

बिना रिफ्लेक्टर के भारी वाहन दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है

 

हर वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाना न केवल आवश्यक है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य भी है

 

साथ ही चालकों को सरल भाषा में यातायात नियम समझाए गए—

शराब पीकर वाहन न चलाना

तेज रफ्तार से बचना

गुड सेमैरिटन नियम का महत्व

राजवीर योजना की जानकारी

 

हेलमेट न पहनने वालों को रोककर यमराज द्वारा सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया—

“रिफ्लेक्टर लगाए, हेलमेट लगाए — तभी घर सुरक्षित लौट पाए।”

 

इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा यातायात जागरूकता को रोचक और सरल तरीके से समझाया गया, जिससे लोगों ने नियमों का महत्व आसानी से समझा।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य

रात्रि दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रिफ्लेक्टर टेप के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना,

कानून व सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर लोगों में यातायात के प्रति सजगता बढ़ाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *