*सरदार गुरु दर्शन सिंह बेदी की देह मेडिकल कॉलेज को दान*

*अभियान के अंतर्गत सिख धर्म से दूसरा देहदान*

*देहदान महायज्ञ में 310वीं आहुति*

 

कानपुर 30 नवंबर 2025, राष्ट्र एवं मानवता के हित बलिदान होने की सिख धर्म की परम पवित्र परम्परा का अनुसरण करते हुए आज देहदान महायज्ञ में 310वीं आहुति के रूप में *लक्ष्मीरतन कॉलोनी नारायणपुरवा कानपुर निवासी 78 वर्षीय कारोबारी सरदार गुरु दर्शन सिंह बेदी* की पार्थिव देह जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज कानपुर को समर्पित की गई,

देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि गुरु दर्शन सिंह ने वर्ष 2007 में देहदान संकल्प पत्र भरा था, आज 30 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे उनका निधन होने पर उनके अभिन्न मित्र आर पी सिंह ने फोन कर देहदान कराने का आग्रह किया, तत्पश्चात सेंगर द्वारा पहले देहदान संबंधी आवश्यक पत्रक तैयार करवाए गए इसके बाद एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ सुनीति पाण्डेय जी से बात कर शव वाहन देहदानी के घर भेजा,

*रंजीत नगर गुरुद्वारे में हुई अंतिम अरदास* परिजन पहले देह को लेकर रंजीत नगर गुरुद्वारे पहुंचे जहां अंतिम अरदास के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे देह लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां एनाटॉमी विभाग में देह को पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान सहित स्वीकार किया गया, देह समर्पण के समय भतीजी हरप्रीत कौर के साथ राणाप्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, रणदीप सिंह, अमनदीप सिंह, प्रदीप कपूर, प्रमोद साहनी, राजू, दीपक, हनी, पप्पू भैया आदि उपस्थित रहे,

*18 साल बाद पूरा हुआ संकल्प*

देह समर्पण के समय भतीजी हरप्रीत कौर बेदी ने बताया कि चाचा जी ने 18 साल पहले देहदान संबंधी पत्रक भरा था और हम सबको समय समय पर ताकीद करते रहते थे कि मेरी

इस अंतिम इच्छा को पूरा जरूर करना, बड़े भाई सरदार चरनजीत सिंह बेदी ने कहा कि छोटे भाई के देहदान संकल्प को पूरा करके संतोष का अनुभव हो रहा है,

*सिख धर्म से दूसरा देहदान*

अभियान की महासचिंव माधवी सेंगर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सिख धर्म से यह दूसरा देहदान है, पहला देहदान अक्टूबर 2007 में गोविंद नगर निवासी सरदार मंजीत सिंह का हुआ था,

*अभियान के अंतर्गत यह 310वीं देह दान की गई है*

 

सम्मान सहित

मनोज सेंगर

प्रमुख देहदान अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *