ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि लाजपत भवन मोती झील में आयोजित श्री जायसवाल सभा कानपुर द्वारा डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल को समर्पित कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया विवाह योग्य युवक युवतीयो का परिचय सम्मेलन हुआ और बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कोयला राज्य मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल जी को श्रद्धांजलि देते हुए बनाए गए चित्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया डॉक्टर काशी प्रसाद जयसवाल जी के नाम पर किसी चौराहे पर उनकी मूर्ति स्थापित की जाए या किसी सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाए इसकी मांग भी जायसवाल सभा द्वारा की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉक्टर आर बी जयसवाल पुष्पेंद्र जायसवाल गया प्रसाद जायसवाल रज्जन जायसवाल हरिकिशन जायसवाल डीपी गुप्ता विजय जायसवाल संदीप जयसवाल हरि जयसवाल आदि लोग उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *