पिपौरी में जलसा तकमील कुरान जलसे का आयोजन
आज दिनांक 30/11/25 को बिठूर विधानसभा के ग्राम पिपौरी में जलसा तकमील कुरान जलसे का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना जावेद साहब, कारी सरफराज साहब, कारी जीशान साहब, हाफ़िज़ एजाज़ साहब और मौलाना युनूस साहब ने समाज में फैल रही बुराइयों से बचने और देश की एकता अखंडता भाईचारे के साथ बनाए रखने को लेकर बयान किया।सर्व समाज के लोग भी इस मौक़े पर मौजूद रहे और बहुजन समाज पार्टी की बिठूर विधानसभा कमेटी ने सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं का माला पहना कर सम्मान किया जिसमें मुख्य रूप से नरेश कुरील,राजा राय चंद, अवधेश कुमार, मनोज सिंह राजपूत, शिवराम सिंह राजपूत, अतुल कुमार आदि रहे।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी असलम राज साहब ने की और सभी से भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
