कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा तलाश कर “परिवार को दी खुशियों की सौगात

 

 

05 माह से गुमशुदा बालक के वापसी की आस

 

 

 

05 माह से गुमशुदा बालक के वापसी की आस, 1100 कि0मी0 दूर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा तलाश कर “परिवार को दी खुशियों की सौगात

दिनांक 24.11.2025 को थाना बेकनगंज, सेन्ट्रल जोन कमिश्ररेट कानपुर नगर की पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान देखा गया कि बेकनगंज बाजार में सड़क के किनारे, दुकान पर लगे पर्दे की आड़ में एक बालक उम्र करीब 14 वर्ष बैठा हुआ है, बालक काफी डरा हुआ था और आँखें आंसुओं से भरी हुयी थी। वह बार-बार इधर-उधर देख रहा था, जैसे किसी अपने की तलाश में हो। बच्चे को देखते ही पुलिस को लगा कि सब कुछ ठीक नहीं है। पुलिस द्वारा बालक से बातचीत की गयी तो पाया गया कि उसकी भाषा सामान्य नहीं है तथा बालक मन्दबुद्धि है। मौके पर भाषा अनुवादक की मदद ली गयी तो पाया कि बालक बंगाली भाषा बोल रहा है तथा अपना नाम जामेरूल शेख तथा कटवा थाना बंगाल बता रहा है। इस पर थाना बेकनगंज पर तैनात बीट पुलिस अधिकारी प्रदीप सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक महोदय को मामला संज्ञान में देकर इन्टरनेट के माध्यम से थाना कटवा जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल) से संपर्क किया गया तथा बालक के हुलिया से अवगत कराकर बालक के परिवार के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। दिनांक 25.11.25 को पुनः थाना कटवा (पश्चिम बंगाल) पुलिस से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा उक्त बालक के संबंध में थाना कटवा (पश्चिम बंगाल) पर मु0अ0सं0 516/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत होना बताया। इस दौरान उ०नि० जान मोहम्मद द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति, कल्याणपुर कानपुर नगर के समक्ष प्रस्तुत कर राजकीय बालग्रह में सुरक्षित रखा गया। दिनांक 27.11.25 को पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ बालक के परिजन उपस्थित थाना आये। परिजनों द्वारा बताया कि गुमशुदा बालक करीब 5 माह पूर्व घर से गायब हो गया थ। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था तथा गुमशुदा बालक को पाकर परिजनों द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का आभार प्रकट किया गया।गुमशुदा को ढूंढने वाले जांबाज मो0 मतीन खान, प्रभारी निरीक्षक थाना बेकनगंज,उ0नि0 जान मो० खान प्रभारी बीट बेकनगंज थाना बेकनगंज

उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह थाना बेकनगंज कमि० का0 671 प्रदीप सिंह थाना बेकनगंज कमि० कानपुर नगर रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *