*एसआईआर में बिठूर विधानसभा के 64 बीएलओ का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण*

 

कानपुर नगर।

 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बिठूर विधानसभा क्षेत्र के 64 बूथों पर तैनात बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इन सभी बीएलओ द्वारा मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया।

 

शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ में गगन शुक्ला, राधा यादव, चंद्र किशोर तिवारी, पूजा कुमारी, प्रतीमा, रंजीत कुमार सविता, अनु द्विवेदी, पूनम द्विवेदी, अमित कुमार, लता, सपना, पिंकी निषाद, शफीया खातून अंसारी, विनय यादव, मोनिका, रीता तिवारी, निधि गौड़, अरविंद निगम, बबीता कटियार, मंजूषा देवी, विहाग सिंह, अल्पना सिंह, रमाकांति, जयकुमार सिंह, हरि गोविंद सिंह, इंदिरा सिंह, अजय बाजपेयी, मलखान सिंह, सुनीता देवी, संतोष कुमार, कल्पना शर्मा, सतेंद्र सिंह, उमा, संदीप सिंह, ब्रजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शिवेंद्र यादव, विपिन कुमार शुक्ला, सर्वेश कुमार पाल, संगीता सोनावनी, पूजा देवी, नीलम, संगीता, रन्नो, सत्येंद्र कुमार, ममता देवी, सुनीता देवी, नरेंद्र सिंह, बाबूराम, कविता विश्वकर्मा, सीता, रंजना, राजीव, अनुसुइया देवी, अजय कुमार, अतुल पटेल, दिनेश सिंह, काफिल अहमद, नेहा पांडेय, बीरेंद्र, चंद्र प्रकाश और पूजा पाल शामिल हैं।

 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर एवं बिठूर विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुभव सिंह ने सभी बीएलओ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि बीएलओ ने पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ की यह मेहनत मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और भरोसेमंद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *