कानपुर देहात

 

कानपुर देहात में इश्क, अंधविश्वास और कत्ल का खौफनाक खेल

 

कानपुर देहात से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। एकतरफा प्रेम, जुनून और अंधविश्वास ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। वशीकरण के नाम पर ठगी और फिर खौफनाक हत्या—शिवली पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा केवल 72 घंटे में कर दिखाया।

 

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अरसदपुर निवासी राजाबाबू, एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की की शादी अप्रैल 2025 में कहीं और हो जाने के बाद वह मानसिक रूप से टूट चुका था। इसी कमजोरी का फायदा उठा लिया उसके तांत्रिक दोस्त नीलू गौतम ने—एक ऐसा शातिर कथित भगत जो वशीकरण के नाम पर लोगों के दिमाग से खेलता था।

 

नीलू ने पहले राजाबाबू को वशीकरण का लालच देकर 36 हजार रुपये हड़प लिए। जब युवक को कोई फायदा नहीं दिखा, तो आरोपी ने ‘बड़ी पूजा’ के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग कर दी।

 

राजाबाबू किसी भी तरह अपनी प्रेमिका को पाने की चाह में 1 लाख 50 हजार रुपये का इंतजाम करके 24 नवंबर को नीलू के पास पहुंच गया… और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

 

27 नवंबर की रात दोनों ने औनाहां के पास शराब पी। इसके बाद सैयद बाबा मजार के पास सुनसान जगह गए। हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश के तहत नीलू ने उससे एक सुसाइड नोट भी लिखवाया—

 

“गुड़िया मेरी जिंदगी है, मैं अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहा हूं…”

 

राजाबाबू को बेहोशी की हालत तक शराब पिलाई गई। और फिर मौका पाकर नीलू ने चाकू से सीने पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

 

इसके बाद ब्लेड, सुसाइड नोट और खून सना कागज रखकर घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की गई।

 

हत्या के बाद आरोपी नीलू, मृतक का 1.50 लाख रुपये कैश, मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गया।

हद तो तब हुई जब अगले ही दिन वह कानपुर पहुंचा और मृतक का पैसा लेकर 50 हजार रुपये का जुआ खेल आया—जो पूरा हार गया।

 

मृतक के पिता संतराम की तहरीर पर शिवली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ।

सर्विलांस की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नीलू उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने आला कत्ल (चाकू), मृतक की बाइक, लूटा हुआ मोबाइल, तांत्रिक क्रिया का सामान और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए ।

 

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने इस सनसनीखेज खुलासे पर पुलिस टीम को 11,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। घटना की प्रेस कांफ्रेंस कर कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने क्या कुछ बताया सुनिये

इश्क की आड़ में अंधविश्वास का ऐसा खेल… जिसने एक युवक की जिंदगी ले ली। लेकिन तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए शिवली पुलिस ने हत्यारे को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

और पुलिस मामले की गहराई से जांच जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *