आज दिनांक 01.12.2025 अपराह्न 02ः30 बजे नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में महापौर प्रमिला पाण्डेय, पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्व मेयर श्रीप्रकाश जायसवाल के चित्र का माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मा0 महापौर ने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल राजनीतिक रूप से भले ही अलग हो, किन्तु वह मुझे अपनी बहन के रूप में मानते थे। श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व मेयर के पोखरपुर स्थित आवास के सामने एक पार्क है और उनके पोखरपुर जाने वाले चौराहे का नामकरण श्रीप्रकाश जायसवाल के नाम कराया जायेगा। मा0 मा0 महापौर के कहा घंटाघर के पास कैनाल पटरी में श्रीप्रकाश जायसवाल का पैतृक आवास था, यदि केनाल पटरी का पूर्व से कोई नामकरण नहीं है, तो उसे भी श्रीप्रकाश जायसवाल के नाम से नामकरण कराये जाने की कार्यवाही करायी जायेगी। इस दौरान मा0 महापौर ने घोषण की कि श्रीप्रकाश जायसवाल, नगर निगम के पूर्व मेयर थे, इसके चलते दिनांक 02.12.2025 दिन मंगलवार को नगर निगम एवं जलकल में अवकाश रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा पार्षद नवीन पंडित, पवन पांडेय, जितेन्द्र चौरसिया, राम नरायन, अमित जायसवाल, मनीष मिश्रा, सुधीर यादव, कमलेश त्रिवेदी कांग्रेस के पार्षद सुहैल अहमद, सपा पार्षद राशिद महमूद पूर्व पार्षद अर्पित यादव, कर्मचारी नेता रमाकान्त मिश्रा, मुन्ना हजारिया, विनोद इत्यादि उपस्थित रहे।
2025-12-01
