सपा व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने एसआईआर कैंप का किया आयोजन

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश अनुसार पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा की अध्यक्षता में किदवई नगर विधानसभा वार्ड 16 मे एसआईआर कैंप लगाकर लोगों के फॉर्म को बीएलओ के माध्यम से भरवारा गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान ने कहा कि प्रतिदिन कैंप लगाकर लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के कार्यकर्ता घर घर जाकर फार्मो को पूरी जिम्मेदारी के साथ फार्मा की पूर्ति का काम कर रहे हैं। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का एक एक सिपाही पूरे प्रदेश के साथ-साथ जहां-जहां एक-एक भी कार्यकर्ता है उसकी पूरी जिम्मेदारी है अपने आसपास जिन लोगों को जानकारी नहीं है उनको जानकारी दें एवं एस आई आर फॉर्म में लोगों की मदद करें। इस कैंप के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा तौसीफ सिद्दीकी मुस्कान प्रीति सचिन विधानसभा उपाध्यक्ष चमन सोनकर नगर सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, इत्यादि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *