कानपुर-

 

खाद्य पदार्थो से तैयार 7 फिट चौड़ाई-9 फिट लम्बी प्रतिमा तैयार

 

आपने तस्वीरे तो बहुत देखी होगी लेकिन एक ऐसी तस्वीर जो चर्चा का विषय बन चुकी है।।

 

कानपुर बीजेपी कार्यालय में एक पीएम मोदी की अनोखी प्रतिमा इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।।

 

क्योकि यह प्रतिमा,खाद्य पदार्थो से तैयार की गई है जिसमे चिवड़ा 51 किलो,गेंहू 4 किलो,धान 5किलो,कमल गट्टा 52 पीस,काला तिल 2 किलो,चावल 4 किलो,पीली सरसों 4 किलो,खाने वाला रंग 500 ग्राम,के साथ इसको आकृति देने य चिपकाने के लिया चावल के माड़ और और चीनी के घोल का इस्तेमाल किया है और यह विश्व की पहली तस्वीर है जिस प्रतिमा का कुल वजह 151 किलो है और यह तस्वीर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई है और अब यह प्रतिमा पीएमओ के साथ गीनसवर्ल्ड ऑफ बुक रिकॉर्ड के लिए भेजी जा रही है।।

 

इस तैयार करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं की माने तो रोजाना 6 से 8 घण्टे और एक माह के ऊपर लगा इस प्रतिमा को तैयार करने में जिसमे किसी प्रशिक्षित कारीगर नही बल्कि सब अप्रशिक्षित कार्यकर्ता की मेहनत और सोच ने इस पीएम मोदी की तस्वीर को जीवित कर दिया।।

 

इसको बनाने में बीजेपी के 15 से 16 कार्यकर्ताओ की टीम लगी ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *